चेन्नई, तीन फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने स्वास्थ्य विभाग को एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और बच्चे के शवों को नि:शुल्क बिहार पहुंचाने का आदेश दिया।
चेन्नई में 26 जनवरी को एक बोरी में तीनों के शव मिले थे, जिसके बाद इस जघन्य हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि काम की तलाश में बिहार से चेन्नई आए इस परिवार की हत्या कर दी गई और इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञप्ति के मुताबिक, मृतकों के शवों को उनके गृह राज्य पहुंचाने में सहायता की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आदेश दिया कि गौरव कुमार, उसकी पत्नी पुनीता कुमारी और उनके दो वर्षीय बच्चे के शवों को नि:शुल्क उनके गृह राज्य पहुंचाया जाए।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
