scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु के मुख्यमंत्री संक्रमणमुक्त हुए, अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री संक्रमणमुक्त हुए, अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

Text Size:

चेन्नई, 17 जुलाई (भाषा) कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन अब स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें 18 जुलाई को छुट्टी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्टालिन को एक सप्ताह के लिए घर पर पूर्ण आराम की सलाह दी गई है।

कावेरी अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में रविवार को कहा गया कि मुख्यमंत्री संक्रमण से अच्छी तरह से उबर गए हैं और वह ‘‘कल (सोमवार) को पृथक-वास की अवधि पूरी कर लेंगे जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्हें एक और सप्ताह घर पर पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है।’’

स्टालिन 12 जुलाई को जांच में संक्रमित पाए गए थे। उन्हें बृहस्पतिवार को जांच और निगरानी के लिए यहां कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments