scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशतमिलनाडु: फर्जी वीजा मामले में आठ वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु: फर्जी वीजा मामले में आठ वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

चेन्नई, तीन जुलाई (भाषा) फर्जी वीजा मामले में करीब आठ वर्ष से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फर्जी वीजा मामले में आरोपी सुंदर के फरार होने के बाद अधीनस्थ न्यायालय ने 20 सितंबर, 2017 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

चेन्नई पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि लगातार प्रयासों के कारण सुंदर को नीलगिरी जिले के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नौकरी का वीजा दिलाने के नाम पर 29 लोगों से कुल 18 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के मुताबिक, रुपये देने वाले लोगों को फर्जी वीजा मुहैया कराया गया और वर्ष 2006 में दर्ज हुआ यह मामला अदालत में लंबित है।

इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments