scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशसमाज को बांटने वाली राजनीतिक टिप्पणी है स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान : मंत्री

समाज को बांटने वाली राजनीतिक टिप्पणी है स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान : मंत्री

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र), दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि श्रीरामचरित मानस पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान ”समाज को बांटने वाली राजनीतिक टिप्पणी” है।

स्वामी प्रसाद मौर्य अपने उस बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि महाकाव्य रामचरितमानस के कुछ दोहे पिछड़े समुदायों और महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं।

गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण शहर में सात कार्यक्रमों में शामिल हुए।

संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है, इसलिए निवेशक राज्य में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments