scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशआत्मसमर्पण कर चुके शीर्ष माओवादी, अन्य ने ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की

आत्मसमर्पण कर चुके शीर्ष माओवादी, अन्य ने ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की

Text Size:

हैदराबाद, 27 फरवरी (भाषा) आत्मसमर्पण कर चुके शीर्ष माओवादी थिप्पिरी तिरुपति उर्फ ​​देवूजी, मल्ला राजी रेड्डी और चार अन्य ने शुक्रवार को यहां राज्य सचिवालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान मौजूद व्यक्तियों में सरकार के सलाहकार के. केशव राव और वेम नरेंद्र रेड्डी, मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवधर रेड्डी, एडीजी (खुफिया) विजय कुमार और एसआईबी आईजी सुमति शामिल थे।

मुख्यमंत्री रेड्डी से मुलाकात करने वाले अन्य चार अन्य में पुल्लुरी प्रसाद राव, पोथुला कल्पना, बडे चोक्का राव और नून नरसिम्हा रेड्डी शामिल हैं।

देवुजी और तीन अन्य ने 24 फरवरी को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments