नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, यह मुलाकात शुक्रवार को शाम पांच बजे राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में होगी।
संतोखी सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाले भारतीय मूल के दूसरे व्यक्ति हैं। वह सूरीनाम की प्रगतिशील सुधार पार्टी के अध्यक्ष हैं और इससे पहले 2005-10 तक न्याय और पुलिस मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
उन्होंने वर्ष 2022 में कैरेबियन समुदाय और आम बाजार (कैरीकॉम) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वे इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के विशिष्ट अतिथि थे।
भाषा ब्रजेन्द्र मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
