scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशसुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार: मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की

सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार: मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की

Text Size:

नागपुर, 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां ’13वें लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ प्रदान करते हुए कहा कि ये पुरस्कार युवा और प्रतिभाशाली कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रोत्साहित करते हैं और भारतीय संगीत की सच्ची भावना को दर्शाते हैं।

लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार लोकमत सखी मंच की संस्थापक और संगीत की समर्पित पारखी स्वर्गीय ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में दिए जाते हैं।

मनकापुर संभागीय खेल परिसर में रविवार को हजारों संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ये पुरस्कार राष्ट्रीय मंच पर युवा और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं और भारतीय संगीत की सच्ची भावना को दर्शाते हैं। ज्योत्सना दर्डा संगीत की सच्ची भक्त थीं।

उन्होंने अपना जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया था और मैं हर साल इन पुरस्कार समारोहों में शामिल होना अपना कर्तव्य समझता हूं।’

लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय मंडल के अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. विजय दर्डा ने अपने संबोधन में ज्योत्सना दर्डा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा

राखी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments