scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशभारतीय प्रतिभा और ज्ञान के प्रतीक हैं सुंदर पिचाई: राष्ट्रपति मुर्मू

भारतीय प्रतिभा और ज्ञान के प्रतीक हैं सुंदर पिचाई: राष्ट्रपति मुर्मू

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को इंटरनेट जगत की दिग्गज कंपनी ‘गूगल’ और प्रौद्योगिकी फर्म ‘अल्फाबेट’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई को भारतीय प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रतीक बताया तथा उनसे भारत में सार्वभौमिक डिजिटल साक्षरता के लिए काम करने का आग्रह किया।

पिचाई ने यहां राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति सचिवालय ने बैठक की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित पिचाई को भारतीय प्रतिभा और ज्ञान का प्रतीक बताया तथा उनसे भारत में सार्वभौमिक डिजिटल साक्षरता के लिए काम करने का आग्रह किया।’’

भाषा अमित सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments