scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशसुखबीर बादल ने केजरीवाल पर भुल्लर की रिहाई बाधित करने का आरोप लगाया

सुखबीर बादल ने केजरीवाल पर भुल्लर की रिहाई बाधित करने का आरोप लगाया

Text Size:

चंडीगढ़, दो मार्च (भाषा) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्ष 1993 दिल्ली बम विस्फोट कांड के दोषी देविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई को एक बार फिर बाधित कर रहे हैं।

बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता का सिख-विरोधी और पंजाब विरोधी चेहरा सामने आ गया है। दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता वाले सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने बुधवार को अमृतसर जेल में बंद भुल्लर की जल्द रिहाई पर फैसला टाल दिया जिसके बाद बादल ने केजरीवाल पर निशाना साधा।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि एसआरबी की अगली बैठक तक मामले को टाल दिया गया है।

भाषा

वैभव संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments