scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशसुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को उनके 69वें जन्मदिन की बधाई दीं

सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को उनके 69वें जन्मदिन की बधाई दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) फिल्म निर्माता सुभाष घई ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक लंबा संदेश लिखकर जैकी श्रॉफ को उनके 69वें जन्मदिन की बधाई दीं।

घई और श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘हीरो’ (1983), ‘राम लखन’ (1989) और ‘खलनायक’ (1993) शामिल हैं।

फिल्म निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा की।

घई ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मेरे प्रिय जैकी को जन्मदिन की बधाई।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘पहली ही मुलाकात में देखा मैंने उसके अंदर, वह निहत्था है, जो बन जाएगा एक दिन सिकंदर। सच्चाई का नूर था उसमें, वही उसका गरूर था, हीरो बनकर पर्दे की चमक से न थिरका कभी, हर विजय को अपनी साथी का विजय बताया, जब हार मिली तो वह खुद पे ही मुस्कुराया!!’

भाषा राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments