scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशकानपुर में वाट्सऐप पर दुकान बंद करने की अपील करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

कानपुर में वाट्सऐप पर दुकान बंद करने की अपील करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

Text Size:

कानपुर (उप्र), 11 जून (भाषा) कानपुर पुलिस ने शनिवार को कानून के एक छात्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों से शुक्रवार को दुकानें बंद रखने के लिए कहने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान काकादेव के शास्त्री नगर निवासी क्षितिज द्विवेदी के रूप में हुई है। शुक्रवार, 10 जून को जुमे की नमाज के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पथराव और नारेबाजी हुई। हालांकि, कानपुर में स्थिति शांतिपूर्ण रही।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आनन्‍द प्रकाश तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि व्हाट्सऐप पर पोस्ट करने के आरोप में क्षितिज द्विवेदी को काकादेव से गिरफ्तार किया गया था। पोस्ट में लोगों से 10 जून को अपनी दुकानें बंद करने के लिए कहा गया था। उन्‍होंने बताया कि द्विवेदी ने व्हाट्सऐप पर एक समूह बनाया है जिसमें एडमिन की हैसियत से उसने 10 जून को ‘भारत बंद’ की अपील करते हुए लोगों को भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की।

काकादेव पुलिस में तैनात पुलिस उप निरीक्षक की शिकायत के बाद भारतीय दंड विधान और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनि​यम की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments