scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशनागपुर में आवारा कुत्तों ने पांच साल के बालक को मार डाला

नागपुर में आवारा कुत्तों ने पांच साल के बालक को मार डाला

Text Size:

नागपुर, 11 जून (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल कस्बे में शनिवार को कुछ आवारा कुत्तों ने पांच साल के एक बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कस्बे के धंतोली इलाके में सुबह की है।

विराज राजू जयवार नाम का बालक अपनी बहन के साथ टहलने निकला था, तभी कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जब राजू की बहन ने कुत्तों को भगाने की कोशिश की तो वे राजू को खींचकर एक निर्माण स्थल के पास ले गए, जहां कुत्तों ने राजू को काट-काट कर मार डाला।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक राजू के माता-पिता और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कटोल पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments