scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशआगरा में खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव

आगरा में खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव

Text Size:

आगरा, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध खनन में लिप्त वाहनों की जांच के दौरान क्षेत्रीय खनन अधिकारी और खनन निरीक्षक की गाड़ी पर कथित रूप से पथराव किया गया है।

खनन निरीक्षक अर्जुन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह खेरागढ़ क्षेत्र के कोट चंदौसी राजमार्ग पर अवैध खनन में लिप्त वाहनों की जांच क्षेत्रीय खनन अधिकारी आशीष चौधरी के साथ कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया जिससे गाड़ी के आगे का शीशा टूट गया।

इस संबंध में थाना खेरागढ़ के निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं. नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments