scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशभरी पंचायत में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, 3 घायल

भरी पंचायत में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, 3 घायल

Text Size:

नोएडा (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के बाल्मीकी मोहल्ले में शनिवार की देर रात को मकान खाली कराने को लेकर हो रहे पंचायत में विवाद हो गया तथा जमकर मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जनकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि कल हुयी घटना के बाद उपचार के दौरान एक व्यक्ति की आज सुबह को मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की की पहचान अनिल के रूप में की गयी है जबकि तीन अन्य लोगों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन बस स्टैंड के पास आज सुबह 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है । पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments