चंडीगढ़, एक मार्च (भाषा) पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू करते हुए 750 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नशे की समस्या पर कैबिनेट उप-समिति की शनिवार को पहली बैठक हुई।
उन्होंने बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत चलाए गए अभियान में करीब 12,000 पुलिसकर्मी शामिल थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की। राज्य सरकार द्वारा नशे की समस्या के खिलाफ नए सिरे से शुरू किए गए अभियान के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कुछ स्थानों पर उनकी संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राजनीति करने के बजाय पंजाब को बचाने के लिए राज्य सरकार के नशा विरोधी अभियान को अपना समर्थन दें।
कैबिनेट उप समिति की बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव भी उपस्थित थे।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.