पालघर (महाराष्ट्र), 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि आदिवासियों के कल्याण के वास्ते योजनाएं तैयार करने के लिए विभिन्न राज्यों तथा संस्थानों को एक साथ आना चाहिए।
जनजातीय कार्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के गल्तारे में दो दिवसीय संगोष्ठी ‘मंथन’ का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘आदिवासियों के कल्याण के वास्ते योजनाएं तैयार करने के लिए विभिन्न राज्यों तथा संस्थानों को एक साथ आना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि ‘शेड्यूल ट्राइब्स कॉम्पोनेंट’ (एसटीसी) के अंतर्गत हो रहे कार्यों तथा प्रदर्शन पर एक रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद एसटीसी का गठन किया गया था, इसलिए विभिन्न राज्यों में इसके प्रदर्शन का आकलन किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू भी मौजूद थे।
भाषा निहारिका देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
