scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशपूर्व केंद्रीय मंत्री की विधवा से वापस ली गई राज्य की जमीन : अधिकारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री की विधवा से वापस ली गई राज्य की जमीन : अधिकारी

Text Size:

श्रीनगर, दो फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद मकबूल डार की विधवा से लगभग 11,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाली राज्य की उस भूमि को वापस ले लिया गया जिसे अतिक्रमण करके हासिल किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया, “एक अतिक्रमण विरोधी अभियान में, राजस्व विभाग ने जिले के शांगस क्षेत्र के गांव नौगाम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मोहम्मद मकबूल डार की विधवा सुश्री महताबा के कब्जे से दो कनाल (10,880 वर्ग फुट) राज्य भूमि को पुनः प्राप्त किया है।”

डार 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह राज्य मंत्री थे। उनका निधन 2008 में हुआ था।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments