scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशस्टालिन के असली दोस्त ‘रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार’ हैं: विजय

स्टालिन के असली दोस्त ‘रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार’ हैं: विजय

Text Size:

वेल्लोर (तमिलनाडु), 23 फरवरी (भाषा) तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके असली दोस्त रिश्वत, भ्रष्टाचार और राजनीतिक लाभ साधने की चाह हैं।

विजय ने मुख्यमंत्री पर लोगों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ दल के इस दावे को खारिज करने की कोशिश की कि उसने राज्य को ‘सुपरस्टार राज्य’ के रूप में विकसित किया है।

विजय ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि के कामराज, सी एन अन्नादुरई और एम जी रामचंद्रन जैसे दिग्गज नेताओं के समय में तमिलनाडु ‘‘बहुत शानदार राज्य’’ था।

उन्होंने द्रमुक सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य को ‘सुपर-स्टैंडअप कॉमेडियन’ द्वारा चलाया जाने वाला राज्य बना दिया गया है।

टीवीके प्रमुख ने दावा किया कि तमिलनाडु का मतलब विजय है और वह पूरे तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments