scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशस्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Text Size:

चेन्नई, 28 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद हीराबेन को अहमदाबाद के एक सुपर-स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments