scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशस्टालिन ने तमिलनाडु के विकास के लिए उल्लेखनीय काम किया है: अखिलेश यादव

स्टालिन ने तमिलनाडु के विकास के लिए उल्लेखनीय काम किया है: अखिलेश यादव

Text Size:

(फोटो के साथ)

चेन्नई, एक मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय स्तर के नेता बनेंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि स्टालिन ने मुख्यमंत्री के तौर पर तमिलनाडु के विकास के लिए ‘‘अनुकरणीय काम’’ किया है।

उन्होंने यहां स्टालिन के 70वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित द्रमुक के एक कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान नेता की गिरफ्तारी का उल्लेख किया और कहा कि यह लोकतंत्र के लिए उनका योगदान था।

स्टालिन द्वारा शुरू की गई विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की सराहना करते हुए, उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए एक मंच तैयार करने में द्रमुक प्रमुख के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय तथा समानता-उन्मुख सुशासन के उनके अद्वितीय प्रयासों के आगे बढ़ते रहने की कामना करता हूं।’’

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments