scorecardresearch
Monday, 17 June, 2024
होमदेशश्रीलंका की नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Text Size:

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 24 मार्च (भाषा) श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में बृहस्पतिवार को 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मछुआरों की यह गिरफ्तारियां दो अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं। इसके अलावा श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी मछुआरों को मन्नार की खाड़ी से पकड़ा गया।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना ने फरवरी में अलग-अलग घटनाओं में तमिलनाडु के कई मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments