scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली के प्राणी उद्यान में जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम

दिल्ली के प्राणी उद्यान में जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में जानवरों को लू, निर्जलीकरण और गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, जानवरों के आहार में मौसमी बदलाव करते हुए तरबूज, खरबूजा, मौसंबी और सेब को शामिल किया गया है, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो और तापमान संतुलित रहे।

मांसाहारी जानवरों के आहार में भारी भोजन की मात्रा कम की गई है और उन्हें भरपूर मात्रा में पानी पिलाया जा रहा है। जानवरों को नियमित रूप से नहलाया जा रहा है। पशुओं के आराम करने की जगहों पर ‘कूलर’ लगाए गए हैं ताकि तापमान नियंत्रित रखा जा सके।

हाथियों को दिन में तीन बार स्नान कराया जा रहा है, जबकि शाकाहारी जानवरों के बाड़ों में ‘स्प्रिंकलर’ लगाए गए हैं।

पशु चिकित्सक आवश्यकता अनुसार पानी में ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट भी मिला रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बाड़ों के खुलने का समय भी बदला गया है, ताकि जानवरों को तेज धूप से बचाया जा सके।

भाषा

राखी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments