scorecardresearch
Monday, 14 July, 2025
होमदेशसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

Text Size:

लखनऊ, 19 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के प्रमुख घटक सपा के मुखिया यादव ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में अपने बधाई संदेश में कहा “श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ!”

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं।

भाषा आनन्द मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments