scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशसोनिया और राहुल गांधी ने लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी

सोनिया और राहुल गांधी ने लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी को मानव जाति की बेहतरी के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए सोनिया गांधी ने एक संदेश में कहा, ”ईद-उल-अजहा का त्योहार बलिदान और भाईचारे की भावना का उत्सव है, जो हमें मानव जाति की बेहतरी के लिए प्रेरित करता है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर लोगों को ईद की बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा का शुभ अवसर एकजुटता की भावना का सूत्रपात करे और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियां लाए।”

भाषा

फाल्गुनी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments