scorecardresearch
Tuesday, 18 August, 2026
होमदेशसोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को देश के कानून का पालन करना होगा: सरकारी अधिकारी

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को देश के कानून का पालन करना होगा: सरकारी अधिकारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की ओर से ‘सामग्री हटाने’ के सरकार के किसी भी अनुरोध को सार्वजनिक करने के नए नियम पर एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कंपनी को देश के कानून का पालन करना होगा।

मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ का नया एल्गोरिदम साझा करते हुए कहा था, “सरकारों द्वारा कराई जाने वाली किसी भी तरह की सेंसरशिप अब साफ तौर पर दिखाई देगी।”

कंपनी के इस नए नियम के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘‘एक्स को देश के कानून का पालन करना होगा।’’

नए नियमों के तहत सामग्री हटाने के लिए सरकार द्वारा किए गए अनुरोध उपयोगकर्ताओं को स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments