scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशयूक्रेन से अब तक झारखंड के 92 छात्र वापस आए: अधिकारी

यूक्रेन से अब तक झारखंड के 92 छात्र वापस आए: अधिकारी

Text Size:

रांची, पांच मार्च (भाषा) झारखंड के 92 छात्र अब तक यूक्रेन से स्वदेश वापस आ चुके हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वापस आए कुछ छात्रों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।

नियंत्रण कक्ष के प्रमुख जॉनसन टोपनो ने कहा, “झारखंड के आठ और छात्र रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को पहुंचे। शाम तक और छात्रों के पहुंचने की उम्मीद है। अब तक यूक्रेन से 92 लोग राज्य में लौट चुके हैं।” एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि नियंत्रण कक्ष ने शुक्रवार तक यूक्रेन के विभिन्न भागों में फंसे झारखंड के 184 छात्रों का पता लगाया है। इनमें से 117 पुरुष और 67 महिलाएं हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि शुक्रवार को 33 छात्र राज्य में वापस आए।

यूक्रेन के ओडेसा से वापस आए, पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी मेडिकल के छात्र मोहम्मद जफर इमाम अंसारी ने संवाददाताओं से कहा, “ओडेसा छोड़कर यूक्रेन-रोमानिया सीमा तक आने का अनुभव भयावह था। हमें रास्ते में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहां हमारे इंतजार में खड़े भारतीय दल के बारे में पता चला तब हमने राहत की सांस ली।”

भाषा यश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments