scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशदक्षिण कश्मीर में बर्फबारी जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे

दक्षिण कश्मीर में बर्फबारी जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे

Text Size:

श्रीनगर, 26 जनवरी (भाषा) कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है, जबकि घाटी में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को यहां दी।

हालांकि, गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे बना रहा। कश्मीर के कई स्थानों विशेषकर दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि शाम तक इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। बर्फबारी और बादल छाए रहने से घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पहले के 0.0 डिग्री से अधिक है। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हालांकि, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 4.6 डिग्री नीचे था। उत्तरी कश्मीर के रिसॉर्ट शहर में 36 घंटे से अधिक समय से पारा शून्य से नीचे के तापमान से ऊपर नहीं आया है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments