scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमोदी के रैली स्थल पर लगे एम्पलीफायर से धुआं निकला; दहशत फैली

मोदी के रैली स्थल पर लगे एम्पलीफायर से धुआं निकला; दहशत फैली

Text Size:

पलक्कड़, 29 मार्च (भाषा)केरल के पलक्कड़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैली में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब एक एम्पलीफायर से धुआं निकलता देखा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना प्रधानमंत्री के रैली स्थल कोट्टामैदानम पहुंचने से कुछ ही समय पहले घटी।

पुलिस ने बताया कि मोदी के पलक्कड़ पहुंचने से लगभग आधे घंटे पहले माइक्रोफोन से जुड़े एक एम्पलीफायर से धुआं निकलता हुआ देखा गया। उन्होंने बताया कि ध्वनि प्रसारक का प्रबंधन करने वालों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और एम्पलीफायर को हटा दिया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘धुआं दिखाई देते ही तत्काल कार्रवाई की गई। माइक ऑपरेटरों ने बताया कि अधिक भार होने के कारण एम्पलीफायर अधिक गरम हो गया होगा।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments