scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल सरकार को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एसकेओसीएच पुरस्कार

पश्चिम बंगाल सरकार को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एसकेओसीएच पुरस्कार

Text Size:

कोलकाता, दो जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि उनकी सरकार को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने में सुगमता) के लिए एसकेओसीएच पुरस्कार के लिए चुना गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा की गई कई पहलों के कारण राज्य को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

बनर्जी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एसकेओसीएच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट 2021 में, पश्चिम बंगाल ने ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। अठारह जून को नयी दिल्ली में हमें ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस’ एसकेओसीएच पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।’’

राज्य को हाल ही में शिक्षा के क्षेत्र में एसकेओसीएच पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भाषा निहारिका सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments