scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशछह पिस्टल सहित अन्य हथियार के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

छह पिस्टल सहित अन्य हथियार के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Text Size:

नवादा, 29 मार्च (भाषा) बिहार के नवादा जिला के अकबरपुर थाना अंतर्गत फरहा गांव में पुलिस ने एक अवैध मिनी हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए छह पूरी तरह निर्मित पिस्टल और तीन अर्द्ध निर्मित पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद किये। पुलिस ने छह तस्करों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने अकबरपुर थाना अंतर्गत फरहा गांव स्थित एक घर में छापेमारी की। उन्होंने कहा कि इस दौरान एक अवैध मिनी हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए छह पूर्ण निर्मित और तीन अर्द्ध निर्मित पिस्टल सहित अन्य हथियार के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में चार मुंगेर जिला के और दो नवादा के निवासी हैं। ये अवैध हथियार बनाकर बेचते थे। इनके अन्य सहयोगियों की भी पहचान हो गई है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 13 मैगजीन, 100 कारतूस और पिस्टल बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

भाषा सं. अनवर

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments