scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में तालाब में डूबने से छह लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में तालाब में डूबने से छह लोगों की मौत

Text Size:

विजयवाड़ा, 27 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के टोडेरू गांव में एक तालाब में छह लोग डूब गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 10 लोगों का एक समूह रविवार को नाव से तालाब में गया था। इनमें से चार लोग तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आए।

उन्होंने बताया कि सभी लोग तैरना जानते थे, लेकिन तालाब में दलदल होने के कारण छह लोग वहां फंस गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अल्ली श्रीनाथ (18), प्रशांत (28), रघु (24), बालाजी (18), कल्याण (25) और सुरेंद्र (18) शामिल हैं।

नेल्लोर के पुलिस अधीक्षक सी विजय राव ने रविवार शाम हुई दुर्घटना के बारे में बताया, “मछलियों को खाना खिलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नाव से तालाब में गए 10 लोगों में से केवल चार ही बाहर निकलने में कामयाब रहे।”

पुलिस ने बताया कि यह लोग तालाब की देख-रेख करने वाले कर्मी को बताए बिना नाव ले गए थे।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments