scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशसिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले

Text Size:

गंगटोक, तीन जुलाई (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 39,254 हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

ईस्ट सिक्किम जिले में संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए और साउथ सिक्किम में एक नए संक्रमित का पता चला।

बुलेटिन में कहा गया कि सिक्किम में अब कोविड के 47 मरीज उपचाराधीन हैं और महामारी से पीड़ित होने के बाद अब तक 37,998 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमालय में बसे इस राज्य में अब तक कोविड-19 से 454 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments