scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के हावड़ा में जहरीली शराब पीने से छह की मौत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जहरीली शराब पीने से छह की मौत

Text Size:

हावड़ा, 20 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार पड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौत की वजह हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने शराब की दुकान के मालिक प्रताप करमाकर को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि यहां मालीपंचघोरा इलाके में मंगलवार रात को देशी शराब पीने से कई लोग बीमार पड़ गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “बीमार पड़ने वालों में से ज्यादातर लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनमें से छह की आज सुबह मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए हम पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हमने दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और शराब के कुछ नमूनों को रासायनिक परीक्षण के लिए भेज दिया है।”

बीमार पड़े कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया है। घटना के बाद इलाके के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments