जामताड़ा, 18 मार्च (भाषा) झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार को छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद आरोपियों को करमातार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पद्मदिह गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
जामताड़ा पुलिस निरीक्षक (एसपी) राजकुमार मेहता ने बताया, ‘सूचना के आधार पर हमने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पिछले चार-पांच वर्षों से वे फर्जी कंपनी चलाकर लोगों को ठग रहे थे। वे कंपनी के नाम पर कस्टमर केयर नंबर उपलब्ध कराते थे, लोगों से फॉर्म भरते थे और उनके मोबाइल नंबर प्राप्त करते थे।’
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, 18 सिम कार्ड, 13 मोबाइल फोन और चार बाइक बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को फंसाया था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भाषा तान्या रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
