scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशवर्ष 2020-21 में बीबीबीपी की मीडिया प्रचार प्रसार के लिए छह करोड़ रुपये खर्च किए गए, वर्ष 2021-23 में शून्य: सरकार

वर्ष 2020-21 में बीबीबीपी की मीडिया प्रचार प्रसार के लिए छह करोड़ रुपये खर्च किए गए, वर्ष 2021-23 में शून्य: सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) सरकार के प्रमुख कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढाओ (बीबीबीपी) की मीडिया में प्रचार प्रसार के लिए वर्ष 2020-21 में कुल छह करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन वर्ष 2021-22 के दौरान इस पर कोई राशि खर्च नहीं की गई। केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस योजना के प्रमुख तत्वों में राष्ट्रव्यापी मीडिया प्रचार अभियान और बहु-क्षेत्रीय हस्तक्षेप शामिल हैं।

उनके द्वारा दिये गए आंकड़ों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मीडिया प्रचार प्रसार अभियान पर 6.02 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। वर्ष 2021-22 के दौरान इसी उद्देश्य के लिए खर्च राशि को शून्य बताया गया ।

सरकार को अतीत में मीडिया में प्रचार प्रसार योजना पर किये गये अधिक खर्च को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

भाषा राजेश राजेश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments