scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशओडिशा में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लड़के गिरफ्तार

ओडिशा में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लड़के गिरफ्तार

Text Size:

भुवनेश्वर, चार फरवरी (भाषा) ओडिशा के बलांगीर जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में छह लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि बाद में घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी गई।

पुलिस के अनुसार घटना पिछले साल 27 दिसंबर को तुरेईकेला थाना इलाके में हुई जब नौवीं कक्षा की छात्रा कोचिंग संस्थान से घर लौट रही थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा था कि वह इस बारे में अपने माता-पिता को न बताए।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि मंगलवार को लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तुरेईकेला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तरी रेंज के आईजी हिमांशु लाल ने बालांगीर में पत्रकारों से कहा “हमने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बालांगीर के पुलिस अधीक्षक ( एसपी) अभिलाष जी ने बताया, “छह लड़कों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 17 वर्षीय एक नाबालिग भी शामिल है, जो इस अपराध का मुख्य आरोपी है। हम अदालत से अनुरोध करेंगे कि सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी के साथ वयस्क की तरह व्यवहार किया जाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments