scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशबीजद के छह विधायकों ने मुख्य सचेतक से कारण बताओ नोटिस वापस लेने को कहा

बीजद के छह विधायकों ने मुख्य सचेतक से कारण बताओ नोटिस वापस लेने को कहा

Text Size:

भुवनेश्वर, 20 मार्च (भाषा) राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान करने के लिए कारण बताओ नोटिस का सामना कर रहे बीजू जनता दल (बीजद) के छह विधायकों ने शुक्रवार को पार्टी की मुख्य सचेतक से नोटिस वापस लेने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी।

बीजद की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने चक्रमणि कन्हार (बालीगुडा), नबा किशोर मलिक (जयदेव), सौविक विश्वाल (चौद्वार-कटक), सुबासिनी जेना (बस्ता), रमाकांत भोई (तिरतोल) और देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

त्रिपाठी ने मुख्य सचेतक के नोटिस को ‘प्रथम दृष्टया अवैध, मनमाना, निराधार और असंवैधानिक’’ बताया।

सूत्रों के अनुसार, अन्य पांच विधायकों ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी।

त्रिपाठी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मलिक ने कहा, ‘‘उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने पार्टी के फैसले के खिलाफ वोट क्यों दिया। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि कानून सिर्फ उनके लिए है। जरूरत पड़ने पर हम भी कानून का सहारा लेने के लिए तैयार हैं।’’

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments