scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशजमशेदपुर में कार बनाने के संयंत्र से चांदी के सिक्के, घड़ियां चोरी; कर्मचारी गिरफ्तार

जमशेदपुर में कार बनाने के संयंत्र से चांदी के सिक्के, घड़ियां चोरी; कर्मचारी गिरफ्तार

Text Size:

जमशेदपुर (झारखंड), 11 जून (भाषा) कार बनाने वाली एक कंपनी झारखंड के जमशेदपुर में स्थित एक संयंत्र से चांदी के सिक्के और घड़ियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने संयंत्र के ही एक कर्मचारी को शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारी के पास से चांदी के दो सिक्के और चार घड़ियां मिली हैं।

टेल्को थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को देने के लिए मंगवायी गईं 20 घड़ियां और चांदी के 596 सिक्के जमशेदपुर संयंत्र से गायब हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि संयंत्र के एक विभाग के पांच कर्मचारियों का नाम तहरीर में दिया गया था। उन्होंने बताया कि बाकी सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा अर्पणा सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments