scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशसिक्किम: हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत,11 अन्य घायल

सिक्किम: हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत,11 अन्य घायल

Text Size:

गंगटोक, चार अप्रैल (भाषा) सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक स्थित अस्पताल लाया जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘बचाव अभियान जारी है।’’

नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है।

हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दूरी की जानकारी देने वाले 14वें शिला स्तंभ के समीप आज तड़के हुआ, जिसके चलते 25-30 पर्यटक फंस गये।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा शीघ्र ही बचाव अभियान शुरू किया गया और अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें से छह को एक गहरी घाटी से निकाला गया।’’

उन्होंने बताया कि करीब 350 लोग और 80 वाहन मार्ग पर फंसे गये थे क्योंकि नाथुला से आने वाले मार्ग को बर्फ ने अवरूद्ध कर दिया था। इन लोगों और वाहनों को भी वापस ले आया गया है।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments