scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशसिक्किम के मुख्य सचिव ने सेवोक रंगपो रेलवे लाइन के परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

सिक्किम के मुख्य सचिव ने सेवोक रंगपो रेलवे लाइन के परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

Text Size:

गंगटोक, छह मार्च (भाषा) सिक्किम के मुख्य सचिव आर तेलंग ने शुक्रवार को सेवक-रंगपो रेलवे लाइन के निर्माण में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस परियोजना के अगले साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

तीस्ता लाउंज में आयोजित समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के विशेष सचिव एम डी भूटिया ने मुख्य सचिव के समक्ष रेलवे परियोजना की वर्तमान स्थिति प्रस्तुत की।

तेलंग ने रेलवे सेवा की सुचारू और कुशल शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए राज्य के विभागों और रेलवे अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता के निर्देश दिए।

तेलंग ने आगामी रेलवे परियोजना के प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन सेवाओं का एकीकरण और प्रस्तावित परिचालन प्रारंभ करने से पहले प्रशासनिक तैयारियों की पहचान की।

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पूर्वोत्तर सीमा रेलवे और आईआरकॉन के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

सेवोक–रंगपो रेलवे परियोजना का निर्माण कई वर्षों से चल रहा है। 45 किमी लंबी इस रेलवे परियोजना का निर्माण 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments