नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक वकील की कार पर राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) के पास अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को कथित तौर पर गोलीबारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है और वह विवरणों की पुष्टि कर रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई टीम घटनास्थल पर भेजी गई हैं और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा सुरेश शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
