scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशचीन में विमान दुर्घटना के बारे में जान कर स्तब्ध और दुखी हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चीन में विमान दुर्घटना के बारे में जान कर स्तब्ध और दुखी हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन के गुआंगशी में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया कि ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का ‘बोइंग 737’ विमान तेंगशियान काउंटी के वुझो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के पहाड़ी इलाके में आग लग गई। 132 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर यह विमान कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘‘ चीन के गुआंगशी में यात्री विमान एमयू5735 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ दुर्घटना में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना।’’

भाषा शोभना उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments