scorecardresearch
Thursday, 12 February, 2026
होमदेशशिवकुमार शुक्रवार को दिल्ली में रहेंगे, असम चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

शिवकुमार शुक्रवार को दिल्ली में रहेंगे, असम चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार असम में आगामी विधानसभा चुनावों की योजना के सिलसिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में होंगे और संभवतः कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शिवकुमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ असम विधानसभा चुनावों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं।

उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव कुछ ही महीनों में होने हैं। असम के अलावा केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल जैसे अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं।

शिवकुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा दोहराया था, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

शुक्रवार को उनकी यात्रा ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है।

उन्होंने कर्नाटक के एक हवाई अड्डे पर राहुल गांधी के साथ अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए बुधवार को स्पष्ट किया कि मीडिया खबरों के विपरीत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (राहुल ने) ने उनसे और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से केवल अच्छे काम को जारी रखने के लिए कहा था।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments