scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशशिवसेना (उबाठा) गोरहे को विधान परिषद उपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी: परब

शिवसेना (उबाठा) गोरहे को विधान परिषद उपाध्यक्ष पद से हटाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी: परब

Text Size:

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अनिल परब ने कहा कि उनकी पार्टी मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे को पद से हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पेश करेगी।

परब ने सोमवार को ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि यह प्रस्ताव विधान परिषद के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘शिवसेना (उबाठा) ने नीलम गोरहे को परिषद के उप सभापति पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया है। सदन की कार्यवाही के संचालन के उनके तरीके से हम संतुष्ट नहीं हैं।’

संयोगवश, परब की ये टिप्पणियां गोरहे के विधान परिषद सदस्य के रूप में कार्यकाल के अंतिम दिन आईं। उन्होंने छह साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments