scorecardresearch
Friday, 23 January, 2026
होमदेशकर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की शिंदे की हिम्मत नहीं : उद्धव

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की शिंदे की हिम्मत नहीं : उद्धव

Text Size:

मुंबई, 24 नवंबर (भाषा) शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने का साहस नहीं है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इस दावे के बाद यह विवाद पैदा हो गया है कि महाराष्ट्र के कई सीमावर्ती गांव कभी उनके राज्य का हिस्सा बनना चाहते थे।

ठाकरे ने शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘क्या हमने अपना साहस खो दिया है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री आसानी से महाराष्ट्र के गांवों पर दावा कर रहे हैं।’’

इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘कर्नाटक के मुद्दे से भाग नहीं सकती है।’

भाषा रंजन अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments