scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशशाहरुख खान ने ईद की बधाई दी

शाहरुख खान ने ईद की बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) अभिनेता शाहरुख खान ने ईद के अवसर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को बधाई दी।

अभिनेता ने शनिवार शाम को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह हरे रंग की शेरवानी और गहरे रंग का सलवार पहने हुए सलाम करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपको और आपके परिवार को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं, यह ईद शांतिपूर्ण और मुबारक हो। सभी को प्यार और रोशनी मिले, हमारी दुआएं पूरी हों… ईद मुबारक।”

खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

इस फिल्म के जरिये शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर साथ आये हैं। इससे पहले वे 2023 में आई फिल्म ‘पठान’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें जॉन अब्राहम भी थे।

‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है और यह फिल्म खान की 2023 में रिलीज हुई उनकी नवीनतम फिल्म ‘डंकी’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है। इसमें अभिषेक बच्चन भी हैं।

भाषा तान्या अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments