scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशशाह बंगाल के खड़गपुर में रोडशो में शामिल हुए

शाह बंगाल के खड़गपुर में रोडशो में शामिल हुए

Text Size:

कोलकाता, 10 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोडशो किया, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रोडशो के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्र हुए। रोडशो के दौरान शाह, भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने फूलों से सजे वाहन में शहर के भीतर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की।

भाजपा समर्थकों द्वारा ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच, नेताओं ने रास्ते में और आसपास की इमारतों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और भीड़ पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

इससे पहले दिन में, जिले के देबरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह राज्य से हर अवैध प्रवासी की पहचान करके उसे बाहर निकाल देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने ‘कट-मनी’ (कमीशन) संस्कृति के माध्यम से भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया है।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments