scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशशाह ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के संबंध में उपराज्यपाल से मुलाकात की

शाह ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के संबंध में उपराज्यपाल से मुलाकात की

Text Size:

लेह, 30 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इस संबंध में चर्चा की कि लोगों को अगले दो सप्ताह तक बिना किसी असुविधा के भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन हो सकें।

शाह बृहस्पतिवार को लेह पहुंचे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘कल लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाखवासियों के दर्शन के लिए उपलब्ध होंगे।’’

शाह ने अपने संदेश में कहा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भी कल इन पावन अवशेषों के दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा।’’

उन्होंने कहा, “इन पवित्र अवशेषों के आगामी दो सप्ताह तक लद्दाख वासियों को सुगमता से दर्शन हो सकें, इस संबंध में आज लद्दाख के उपराज्यपाल, नेताओं और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।’’

शाह लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान वह भारत में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे, जो शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुरू होगी।

भाषा राखी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments