scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशहेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण शाह ने असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में चुनावी रैली रद्द की

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण शाह ने असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में चुनावी रैली रद्द की

Text Size:

गुवाहाटी, तीन अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में शुक्रवार को होने वाली पहली चुनावी रैली रद्द कर दी गई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, शाह गुवाहाटी से गोलकगंज के लिए रवाना हुए थे लेकिन उनका हेलीकॉप्टर उतर नहीं सका, जिसके कारण रैली रद्द कर दी गई।

बाद में उन्होंने लोगों को फोन के जरिए संबोधित किया, रैली में शामिल न हो पाने के लिए माफी मांगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अश्विनी राय सरकार को वोट देने की अपील की, ताकि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को फिर से ‘‘मुख्यमंत्री’’ बनाया जा सके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत हों सकें।

शाह ने चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस में शामिल होने का जनता से वादा किया। बाद में वह अपने अगले कार्यक्रम के लिए पड़ोसी ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई के लिए रवाना हुए।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments