scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमदरसे में पढ़ने वाले आठ साल के बच्चे का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

मदरसे में पढ़ने वाले आठ साल के बच्चे का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

फरीदाबाद, 13 मार्च (भाषा) हरियाणा के एक गांव में एक मदरसे में पढ़ने वाले आठ साल के एक बच्चे का उसके एक सीनियर से यौन शोषण किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना फरीदाबाद जिले के धौज थानाक्षेत्र में हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित मदरसा शिक्षक का बेटा है और आरोपी वहीं पढ़ने वाला 16 साल का छात्र है।

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

भाषा यश राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments